Delhi Power Cut 5 July: दिल्ली के कई इलाकों में रविवार, 5 जुलाई को बिजली की समस्या रहेगी। यह कटौती BSES राजधनी पावर लिमिटेड (BRPL) द्वारा किए जा रहे मेंटेनेंस काम के कारण की जा रही है। बिजली वितरण कंपनी के अनुसार, मेंटेनेंस और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कामों के लिए अलग-अलग इलाकों में बिजली सप्लाई कुछ समय के लिए बंद रहेगी। लोगों को सलाह दी जाती है कि वे उसी हिसाब से अपने दिन की योजना बनाएं और बिजली कटौती से पहले जरूरी इंतजाम कर लें।
