समाजवादी पार्टी के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन के बाद अब उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने हर किसी को चौंका दिया है। लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) की ओर से जारी इस रिपोर्ट में कुछ ऐसी बातें सामने आई हैं, जिन्होंने इस हाई-प्रोफाइल मौत के मामले में खलबली मचा दी है।
मौत से पहले लगी थीं गंभीर चोटें!
न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, रिपोर्ट में सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि प्रतीक यादव के शरीर पर 6 "एंटीमॉर्टम" (Antemortem) यानी मौत से ठीक पहले की चोटों के निशान मिले हैं। रिपोर्ट के अनुसार, ये चोटें शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर थीं:
डॉक्टरों ने मौत की मुख्य वजह "कार्डियोरेस्पिरेटरी कोलैप्स" (Cardiorespiratory Collapse) को बताया है। सरल शब्दों में कहें तो दिल और फेफड़ों ने काम करना बंद कर दिया था। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि उनके फेफड़ों की नसों में खून का एक बड़ा थक्का (Massive Pulmonary Thromboembolism) जम गया था, जिससे सांस और खून का दौरा रुक गया।
दिल और विसरा को किया गया सुरक्षित
मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने अभी जांच पूरी नहीं मानी है:
प्रतीक यादव के पूरे दिल (Whole Heart) और फेफड़ों में मिले थक्के के सैंपल को खास केमिकल (Formalin) में सुरक्षित रख लिया गया है। उनकी विसरा (Viscera) को भी केमिकल एनालिसिस के लिए सुरक्षित कर पुलिस विभाग (CP) को सौंप दिया गया है।
सवालों के घेरे में पूरी घटना
प्रतीक यादव राजनीति से दूर अपना बिजनेस संभाल रहे थे, लेकिन उनकी अचानक मौत और अब शरीर पर मिले चोट के 6 निशानों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या ये चोटें किसी हादसे का हिस्सा थीं या इसके पीछे कुछ और है? इसका सटीक जवाब अब विसरा और लैब की फाइनल रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा।