Get App

PM Modi: आठ दिनों में इन 5 देशों का दौरा करेंगे पीएम मोदी, BRICS सम्मेलन में लेंगे हिस्सा, जानें क्यों खास है ये यात्रा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी अंतरराष्ट्रीय यात्रा के तीसरे चरण में 4 से 5 जुलाई, 2025 तक अर्जेंटीना का दौरा करेंगे। यह यात्रा अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली के निमंत्रण पर हो रही है। प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति माइली के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी, जिसमें दोनों देश रक्षा, कृषि, खनन, तेल और गैस, नवीकरणीय ऊर्जा, व्यापार, निवेश और जनसंपर्क जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा करेंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 27, 2025 पर 10:23 PM
PM Modi: आठ दिनों में इन 5 देशों का दौरा करेंगे पीएम मोदी, BRICS सम्मेलन में लेंगे हिस्सा, जानें क्यों खास है ये यात्रा
पीएम नरेंद्र मोदी 2 जुलाई से 9 जुलाई तक 5 देशों की यात्रा पर रहेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 जुलाई से 9 जुलाई तक घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया की यात्रा पर जा रहे हैं। खास बात यह है कि यह यात्रा घाना में तीन दशकों बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली आधिकारिक यात्रा होगी। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, इस दौरे के दौरान पीएम मोदी घाना के राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा करेंगे। साथ ही, वे आर्थिक, ऊर्जा, रक्षा और विकास सहयोग जैसे अहम क्षेत्रों में साझेदारी को और मजबूत करने के रास्तों पर चर्चा करेंगे।

पांच देशों की यात्रा पर जाएंगी पीएम मोदी 

दी गई जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा भारत और घाना के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के साथ-साथ ECOWAS (पश्चिम अफ्रीकी देशों का आर्थिक समुदाय) और अफ्रीकी संघ के साथ भारत की साझेदारी को और मजबूत करने की दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाती है। घाना की यात्रा पूरी करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी 3 से 4 जुलाई 2025 के बीच कैरेबियन के द्वीप देश त्रिनिदाद और टोबैगो का दौरा करेंगे।

त्रिनिदाद और टोबैगो भी जाएंगे पीएम

सब समाचार

+ और भी पढ़ें