भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर-पश्चिम, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के 25 राज्यों के लिए भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक 3 से 6 मई के दौरान मौसम का सबसे उग्र रूप देखने को मिल सकता है। जहां तूफानी हवाओं की रफ्तार 70 किमी प्रति घंटा तक पहुंचने की आशंका है।
