Get App

हम घर में घुसकर मारेंगे और बचने का मौका नहीं देंगे...पीएम मोदी ने पाकिस्तान को दी बड़ी चेतावनी

Adampur Airbase : पिछले हफ्ते भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) और पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों पर 'ऑपरेशन सिंदूर' चलाया। इस सैन्य कार्रवाई के बाद प्रधानमंत्री ने देश को संबोधित किया और अगले दिन आदमपुर एयरबेस का दौरा किया

MoneyControl Newsअपडेटेड May 13, 2025 पर 4:05 PM
हम घर में घुसकर मारेंगे और बचने का मौका नहीं देंगे...पीएम मोदी ने पाकिस्तान को दी बड़ी चेतावनी
मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के आदमपुर एयरबेस पहुंचे।

Adampur Airbase : मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पंजाब के आदमपुर एयरबेस पहुंचे। इस दौरान उन्होंने, भारतीय सेना के शौर्य को सलाम किया और पाकिस्तान द्वारा भारत की एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम पर फैलाए जा रहे झूठे प्रोपेगेंडा पर भी करारा जवाब दिया। आदमपुर एयरबेस पर पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि,  'भारत माता की जय की ताकत पूरी दुनिया ने देखी है। भारत माता की जय बोलने पर दुश्मन कांपने लगते हैं। भारत माता की जय मैदान में भी गुंजती है और मिशन में भी। हमारी फौज न्यूक्लियर धमकी की हवा निकाल देती है। हम घर में घुसकर मारेंगे और आतंकियों को बचने का मौका भी नहीं देंगे।'

भारत की धरती को कोई छूएगा तो...

पीएम मोदी ने कहा कि, भारत की धरती को छूएगा उसका विनाश ही नहीं बल्कि महाविनाश होगा। भारत में निर्दोष लोगों की खून बहाने का एक ही अंजाम होगा तबाही। आदमपुर एयर बेस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, "मैं गर्व के साथ कह सकता हूं कि आप सभी ने अपने लक्ष्य को पूर्णता के साथ हासिल किया। पाकिस्तान में न केवल आतंकवादी शिविर और उनके हवाई अड्डे नष्ट किए गए, बल्कि उनके नापाक मंसूबों और दुस्साहस को भी परास्त किया गया।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें