Project Cheetah at four: चार साल पहले साल 2022 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खास पहल पर भारत में शुरू किए प्रोजेक्ट चीता का ऐसा शानदार कल किसी ने नहीं सोचा होगा। चीतों को फिर से लाने से लेकर उनके बच्चों को जिंदा रखने तक, भारत ने कई चुनौतियों का सामना करते हुए अनोखी उपलब्धि हासिल की है। सीएनबीसी नेटवर्क 18 की रिपोर्ट के मुताबिक देश में प्रोजेक्ट चीता के चार साल पूरे होने पर देश में चीतों की आबादी बढ़कर 52 हो गई है, जिसमें 32 देश में पैदा हुए थे।
