Market Insight : US में रेट हाइक के बावजूद बाजार में अच्छा मोमेंटम देखने को मिल रहा है। निफ्टी 23300 के आसपास कारोबार कर रहा है। बैंक निफ्टी भी 56400 के करीब है। मिडकैप स्मॉलकैप शेयरों में भी जबरदस्त जोश है। कच्चे तेल में नरमी से बाजार को सपोर्ट मिल रहा है। रुपए में भी निचले स्तरों से 30 पैसे की शानदार रिकवरी आई है। इंडिया VIX करीब 5 फीसदी नीचे है।
