Get App

Srinagar Protest: श्रीनगर में खामेनेई की हत्या के विरोध में प्रदर्शन तेज, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

Srinagar Protest: सोमवार को पुलिस ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। सुरक्षा कारणों से सभी जिलों में पहले ही प्रतिबंध लागू किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, बेमिना डिग्री कॉलेज के पास प्रदर्शनकारी आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे थे।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Mar 02, 2026 पर 3:40 PM
Srinagar Protest: श्रीनगर में खामेनेई की हत्या के विरोध में प्रदर्शन तेज, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले
श्रीनगर में खामेनेई की हत्या के विरोध में प्रदर्शन तेज, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

Srinagar Protest: सोमवार को पुलिस ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। सुरक्षा कारणों से सभी जिलों में पहले ही प्रतिबंध लागू किए गए हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, बेमिना डिग्री कॉलेज के पास प्रदर्शनकारी आगे बढ़ने की कोशिश करने लगे, तब पुलिस ने उन्हें हटाने के लिए आंसू गैस के गोले दागे।

बता दें कि कश्मीर में रविवार को बड़े विरोध प्रदर्शन को देखते हुए अधिकारियों ने घाटी भर में प्रतिबंध लगा दिए और मोबाइल इंटरनेट की स्पीड कम कर दी। रविवार को श्रीनगर के लाल चौक और सैदा कदल के साथ-साथ बुडगाम, बांदीपोरा और कई अन्य क्षेत्रों में बड़े प्रदर्शन हुए।

लाल चौक, जो मुख्य प्रदर्शन का केंद्र था, पूरी तरह से सील कर दिया गया

सब समाचार

+ और भी पढ़ें