Get App

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमला मामले में NIA का बड़ा एक्शन, सप्लीमेंट्री चार्जशीट में हाफिज सईद को बनाया आरोपी

Pahalgam Terror Attack Case: नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने 22 अप्रैल, 2025 को हुए पहलगाम आतंकी हमले के मामले में पाकिस्तान में मौजूद आतंकवादी हाफिज सईद के ख़िलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की है। पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों ने 25 पर्यटकों और एक स्थानीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी थी

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jul 06, 2026 पर 4:36 PM
Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमला मामले में NIA का बड़ा एक्शन, सप्लीमेंट्री चार्जशीट में हाफिज सईद को बनाया आरोपी
Pahalgam Terror Attack Case: एनआईए ने पूरक आरोपपत्र में आतंकी हाफिज सईद को आरोपी बनाया है

Pahalgam Terror Attack Case: नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने सोमवार (6 जुलाई) को पहलगाम आतंकी हमले से जुड़े अपने पूरक आरोपपत्र (सप्लीमेंट्री चार्जशीट) में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के प्रमुख पाकिस्तानी आतंकवादी हाफिज सईद को आरोपी बनाया है। NIA के एक बयान के मुताबिक, जम्मू में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी की विशेष अदालत में दाखिल आरोपपत्र में आतंकवाद निरोधक एजेंसी ने पाकिस्तान में रहने वाले सईद पर व्यक्तिगत तौर पर और प्रतिबंधित लश्कर-ए-तैयबा और उसके सक्रिय सहयोगी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) के प्रमुख के तौर पर आरोप लगाए हैं।

सईद पर भारतीय न्याय संहिता, 2023 और गैर-कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए, 1967 की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं। NIA ने आरोपपत्र में सईद पर भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने और सीमा पार से साजिश रचने का भी आरोप लगाया है। भारत लगातार पाकिस्तान से मांग करता रहा है कि हाफिज सईद और 26/11 हमलों से जुड़े अन्य आरोपियों के खिलाफ प्रभावी और पारदर्शी कार्रवाई की जाए। साथ ही इन आतंकियों को न्याय के कटघरे में लाया जाए।

1,597 पन्नों का चार्जशीट दाखिल

बयान के अनुसार, 1,597 पन्नों के मूल आरोपपत्र के बाद दाखिल किए गए पूरक आरोपपत्र में पाकिस्तान की साजिश, सईद की भूमिका और एनआईए द्वारा बारीकी से वैज्ञानिक जांच और जमीनी पड़ताल के जरिए इकट्ठा किए गए सबूतों की जानकारी दी गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें