Get App

Viral Video: शेर के कब्जे में था युवक, फिर ऐसे बची जान...सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल दहला देने वाल वीडियो

Viral Video: गुजरात के भावनगर में एक शेर ने गांव के एक व्यक्ति पर हमला कर दिया, जिसका 46 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लोगों ने शेर को भगाने के लिए पत्थर फेंके और जोर-जोर से चिल्ला रहे थे

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Jul 06, 2026 पर 5:02 PM
Viral Video: शेर के कब्जे में था युवक, फिर ऐसे बची जान...सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल दहला देने वाल वीडियो
वीडियो में आसपास मौजूद ग्रामीणों की चीख-पुकार भी सुनाई दे रही है

गुजरात के भावनगर जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। पलिताना तालुका के धारजिया गांव में सोमवार, 6 जुलाई की सुबह एक शेर ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। करीब 46 सेकंड की इस क्लिप में शेर व्यक्ति को जमीन पर दबाए हुए दिखाई देता है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के बाद गांव के लोगों ने वन विभाग से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और ऐसे हादसों को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की है।

स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक, घायल व्यक्ति की पहचान गांव के मालधारी समुदाय के कालूभाई बोघाभाई गमारा के रूप में हुई है। सोमवार सुबह उनके घर के पास एक शेर ने उन पर हमला कर दिया। शेर ने अचानक झपट्टा मारकर उन्हें जमीन पर गिरा दिया और उनके पैर पर पंजों से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हमले के डरावने पल कैद हैं। करीब 46 सेकंड की इस क्लिप में शेर व्यक्ति को जमीन पर दबाए हुए दिखाई देता है, वहीं वह खुद को बचाने की पूरी कोशिश करता नजर आता है। वीडियो में आसपास मौजूद ग्रामीणों की चीख-पुकार भी सुनाई देती है। लोगों ने शेर को भगाने के लिए पत्थर फेंके और जोर-जोर से चिल्लाया, लेकिन शुरुआत में इसका कोई असर नहीं हुआ। कुछ देर बाद शेर पास के जंगल की ओर चला गया, जिसके बाद ग्रामीण घायल व्यक्ति को बचाने में सफल रहे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें