PTI protest Islamabad: इमरान खान की रिहाई के लिए पीटीआई के प्रदर्शन से पहले छावनी में बदला इस्लामाबाद, 22000 सुरक्षाकर्मी किए गए तैनात

PTI protest Islamabad: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में होने वाले पीटीआई के प्रदर्शन को देखते हुए 22000 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई तक उनकी पार्टी पीटीआई ने पूरे देश में प्रदर्शन करने की कसम खाई है।

अपडेटेड Sep 26, 2026 पर 1:43 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिशों के तहत हजारों पुलिसवालों को तैनात किया है।

PTI protest Islamabad: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान क्रिकेट स्टार इमरान खान इस समय भ्रष्टाचार के आरापों में जेल में बंद हैं। उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) ने उनकी रिहाई की मांग को लेकर देश भर में प्रदर्शन जारी रखने की कसम खाई है। इस क्रम में पाकिस्तान की शहबाज शरीफ की सरकार ने मार्च को इस्लामाबाद तक पहुंचने से रोकने के लिए बड़े पैमाने पर कार्रवाई कर रही है।

अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिशों के तहत हजारों पुलिसवालों को तैनात किया है। मुख्य हाईवे ब्लॉक कर दिए हैं और पीटीआई नेताओं के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किए गए हैं। हालांकि 27 सितंबर को प्रस्तावित मार्च अब 4 अक्टूबर से शुरू होगा। पीटीआई नेताओं ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पार्टी ने कहा कि एक हफ्ते की देरी का मकसद सरकार पर दबाव बढ़ाना है। बता दें, पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान 2023 से भ्रष्टाचार के आरोपों में जेल में बंद हैं। जेल में खान के साथ हो रहे बर्ताव को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच प्रदर्शन की घोषणा की गई।

सरकार के लिए बड़ी चुनौती है पीटीआई का मार्च

पाकिस्तान में सरकार के खिलाफ उठ रही आवाजें मिलिट्री सपोर्ट वाली सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती खड़ी कर सकती हैं। सत्तारूढ़ गठबंधन के नेता प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ हैं। जबकि आर्मी चीफ फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को बड़े पैमाने पर देश का डी फैक्टो लीडर माना जाता है।

सिक्योरिटी कड़ी होने पर हाईवे बंद

सरकार ने पहले ही खैबर पख्तूनख्वा में हजारों सुरक्षा अधिकारियों को तैनात कर दिया है। साथ ही, पेशावर को इस्लामाबाद से जोड़ने वाले मेन हाईवे को बंद कर दिया है। सड़कों को ब्लॉक करने के लिए 1,000 से ज्यादा शिपिंग कंटेनर का इस्तेमाल किया गया है, जिनमें से कुछ में कीलें लगी हुई हैं। पुलों पर रेत की बोरियां भी रखी गई हैं, जबकि राजधानी की ओर जाने वाले एक मुख्य हाईवे को बंद कर दिया गया है। इस्लामाबाद में पब्लिक गैदरिंग पर रोक लगा दी गई है, और पूरे शहर में 22,000 पुलिस और दूसरे सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।


इमरान खान की बहनों समेत कई बड़े नेता जेल में

देश की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा करने के आरोप में खान की तीन बहनों को भी सोमवार को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया गया है। इमरान खांन के गृह प्रांत और पीटीआई के गढ़ खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहेल अफ़रीदी भी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। गार्डियन की रिपोर्ट के मुताबिक, हजारों समर्थकों के यहां से राजधानी की ओर जाने की उम्मीद है।

इलाज और जरूरी छूट मिलने तक जारी रहेगा प्रदर्शन

अफरीदी ने कहा कि PTI तब तक मार्च जारी रखेगी जब तक सरकार खान के इलाज और जेल के हालात के बारे में जरूरी छूट देने पर राजी नहीं हो जाती, जिसमें उनके केस में निश्पक्ष सुनवाई भी शामिल है। उन्होंने कहा, "इमरान खान देश के सबसे पॉपुलर लीडर हैं, और लोग उनके लिए बाहर आएंगे।"

'दिन में सुरक्षा की बात, रात में आतंकवाद!' सिंधु जल संधि और PoK पर UN में भारत ने पाकिस्तान को धोया

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।