Get App

Putin India visit: दिल्ली में हाई अलर्ट, प्रशासन ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, इन जगहों पर रहेगा रूट डायवर्जन

Delhi traffic advisory: हाई अलर्ट और कड़ी सुरक्षा के बीच, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने गुरुवार को प्रशासनिक जरूरतों का हवाला देते हुए शुक्रवार के लिए एक विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की। यह एडवाइजरी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के गुरुवार शाम दो दिवसीय भारत दौरे पर आने के बाद जारी की गई है।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Dec 05, 2025 पर 9:25 AM
Putin India visit: दिल्ली में हाई अलर्ट, प्रशासन ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, इन जगहों पर रहेगा रूट डायवर्जन
Putin India visit: दिल्ली में हाई अलर्ट, प्रशासन ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, यहां देखें प्रमुख मार्ग प्रतिबंध और डायवर्जन

Delhi traffic advisory: हाई अलर्ट और कड़ी सुरक्षा के बीच, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने गुरुवार को प्रशासनिक जरूरतों का हवाला देते हुए शुक्रवार के लिए एक विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की। यह एडवाइजरी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के गुरुवार शाम दो दिवसीय भारत दौरे पर आने के बाद जारी की गई है।

यात्रियों को सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे के बीच कई प्रमुख मार्गों से बचने की सलाह दी गई है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के X हैंडल पर साझा की गई एडवाइजरी के अनुसार, भीड़भाड़ वाले इलाकों में मुख्य सड़क और सर्विस लेन पर यातायात को नियंत्रित किया जाएगा।

प्रभावित इलाकों में शामिल हैं:

डब्ल्यू पॉइंट, ए पॉइंट, आईटीओ चौक, बीएसजेड मार्ग, दिल्ली गेट, जेएलएन मार्ग, राजघाट क्रॉसिंग, शांति वन क्रॉसिंग, हनुमान सेतु-वाई पॉइंट, नेताजी सुभाष मार्ग, निषाद राज मार्ग, सलीम गढ़ फ्लाईओवर बाईपास, एमजीएम-प्रगति मैदान सुरंग से हनुमान सेतु, कश्मीरी गेट, विकास मार्ग, आईपी मार्ग।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें