Radhika Yadav Murder Case : हरियाणा की टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की उनके पिता दीपक यादव द्वारा की गई हत्या ने पूरे देश को हैरान कर दिया है। इस गंभीर मामले में 49 वर्षीय दीपक यादव को शनिवार को गुरुग्राम की एक अदालत ने 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। इस बीच, राधिका के मामा और दीपक के बड़े भाई विजय यादव ने खुलासा किया है कि दीपक को अपने किए पर गहरा पछतावा है और वह खुद को सजा दिलाना चाहता है। विजय ने बताया, “जब मैं उसके साथ थाने में था, तो उसने पुलिस से कहा, ‘मेरा बयान और एफआईआर इस तरह लिखो कि मुझे फांसी हो जाए।’ उसने खुद कहा कि उसने कन्या वध किया है।
WATCH | Radhika Yadav Murder case | Gurugram | Radhika Yadav39;s uncle, Vijay Yadav, says, "He said to me, 39;Bhai, maine kanya vadh kar diya hai. Mujhe maar do.'.. He t reveal a reason... He said that he had lost his mind... quot;
Vijay Yadav said, "... Her father used to take… pic.twitter.com/3XNESGoxhs — ANI (@ANI) July 12, 2025
चाचा विजय यादव ने बताया कि आरोपी पिता दीपक यादव ने खुद उन्हें स्वीकार किया, "भाई, मैंने कन्या वध कर दिया है। मुझे मार दो।" विजय ने कहा कि दीपक ने हत्या की कोई ठोस वजह नहीं बताई, सिर्फ इतना कहा कि उसका दिमाग काम नहीं कर रहा था। विजय ने आगे बताया कि दीपक ने राधिका को टेनिस में आगे बढ़ाने के लिए दिन-रात मेहनत की थी। वह उसे सुबह 5 बजे ट्रेनिंग के लिए ले जाता था और शाम तक उसके साथ रहता था। उन्होंने कहा कि दीपक ने अपनी बेटी की तरक्की के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था। विजय ने भावुक होकर कहा, "जब कोई खुद को दोषी मान लेता है, तो पछतावे से बड़ी कोई सज़ा नहीं होती।”
दीपक ने बताई गोली चलाने की वजह
राधिका यादव की हत्या के मामले में आरोपी पिता दीपक यादव ने पुलिस को बताया कि उसने राधिका पर गोली इसलिए चलाई क्योंकि उसे अक्सर बेटी की कमाई पर निर्भर रहने के ताने सुनने पड़ते थे। हालांकि, पुलिस का कहना है कि असल वजह टेनिस अकादमी को लेकर चल रहा विवाद था। पुलिस के मुताबिक, दीपक अपनी बेटी की लगातार बढ़ती सफलता को सहन नहीं कर पा रहा था।
राधिका न सिर्फ टेनिस में आगे बढ़ रही थीं, बल्कि एक निजी अकादमी में कोचिंग भी दे रही थीं। वह कई टेनिस सीखने वाले खिलाड़ियों को ट्रेनिग दे रही थीं और अच्छी कमाई कर रही थीं। यही बात दीपक को खल रही थी और दोनों के बीच तनाव की वजह बन गई।
पुलिस पूछताछ में किया खुलासा
पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी दीपक यादव ने बताया कि जब भी वह वज़ीराबाद स्थित अपने गाँव में दूध लेने जाता था, तो स्थानीय लोग उसे ताने मारते थे। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, लोग कहते थे कि उसका घर राधिका की कमाई से चलता है और वह उसी पर निर्भर है। दीपक इन बातों से आहत था। उसने कई बार राधिका से कहा कि वह अपनी टेनिस अकादमी में काम करना बंद कर दे, लेकिन राधिका ने इंकार कर दिया। लगातार तानों और दबाव को सहन न कर पाने के कारण, दीपक ने गुस्से में आकर राधिका की हत्या का फैसला किया। यह खुलासा पुलिस की पूछताछ में हुआ है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।