Raghav Chadha News: 'घायल हूं इसलिए घातक हूं...', राघव चड्ढा ने खोला मोर्चा, विरोधियों को दिया ये जवाब

Raghav Chadha News: आम आदमी पार्टी (आप) ने राज्यसभा में पार्टी के डिप्टी लीडर की ज़िम्मेदारी राघव चड्ढा की जगह अशोक कुमार मित्तल को दे दी है। वहीं राज्यसभा में पार्टी के डिप्टी लीडर से हटाए जाने के बाद उन्होंने कहा कि यह कदम कोई सामान्य या संयोग नहीं है, बल्कि उनके खिलाफ सोची-समझी साज़िश के तहत उठाया गया है। एक्स पर राघव चड्ढा ने एक वीडियो शेयर किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, “घायल हूं, इसलिए घातक हूं

अपडेटेड Apr 04, 2026 पर 3:58 PM
Story continues below Advertisement
Raghav Chadha News: आम आदमी पार्टी के खिलाफ राघव चड्ढा ने मोर्चा खोल दिया है

आम आदमी पार्टी के अंदर एक और राजनीतिक कलह की शुरुआत होती नजर आ रही है। आप के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा पार्टी के खिलाफ बगावती सुर अपनाते दिख रहे हैं। राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा उनकी ही पार्टी के नेताओं ने मोर्चा खोल रखा है। आतिशी, सौरभ भारद्वाज, संजय सिंह समेत तमाम पार्टी के दिग्गज उन्हें टारगेट कर रहे। इन हमलों का AAP सांसद ने फिल्म धुरंधर के एक डायलॉग से करारा जवाब दिया है। उन्होंने शनिवार को वीडियो मैसेज शेयर करके दो टूक कहा कि 'घायल हूं इसलिए घातक हूं।'

राघव चड्ढा ने खोला मोर्चा 

बता दें कि, आम आदमी पार्टी (आप) ने राज्यसभा में पार्टी के डिप्टी लीडर की ज़िम्मेदारी राघव चड्ढा की जगह अशोक कुमार मित्तल को दे दी है। वहीं राज्यसभा में पार्टी के डिप्टी लीडर से हटाए जाने के बाद उन्होंने कहा कि यह कदम कोई सामान्य या संयोग नहीं है, बल्कि उनके खिलाफ सोची-समझी साज़िश के तहत उठाया गया है। एक्स पर राघव चड्ढा ने एक वीडियो शेयर किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, “घायल हूं, इसलिए घातक हूं।”


उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से उनके खिलाफ एक सोची-समझी और तय स्क्रिप्ट के तहत अभियान चलाया जा रहा है। राघव चड्ढा ने अपनी पोस्ट में लिखा कि हर जगह एक जैसी भाषा, वही शब्द और वही आरोप दोहराए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पहले उन्हें लगा था कि इस पर जवाब नहीं देना चाहिए, लेकिन बाद में उन्होंने सोचा कि अगर किसी झूठ को बार-बार दोहराया जाए, तो लोग उसे सच मान सकते हैं। इसी वजह से उन्होंने सामने आकर अपनी बात रखने का फैसला किया।

आप नेताओं ने भी घेरा 

वहीं, आम आदमी पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने भी राघव चड्ढा की आलोचना की है। उनका कहना है कि राघव चड्ढा का ध्यान सिर्फ अपनी छवि बनाने पर रहता है और वे गंभीर राजनीतिक मुद्दों पर ज्यादा फोकस नहीं करते। नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि वे बड़े और अहम विषयों के बजाय छोटे-छोटे मुद्दों, जैसे समोसे जैसी बातों पर ज्यादा ध्यान देते हैं। इतना ही नहीं, पार्टी ने यह भी कहा कि संसद में अपने कोटे से उन्हें बोलने का समय न दिया जाए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।