Raghav Chadha Row: आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं और पार्टी सांसद राघव चड्ढा के बीच चल रही तनातनी में एक नया नया मोड़ आ गया है। AAP हरियाणा के पूर्व नेता नवीन जयहिंद ने चड्ढा को अरविंद केजरीवाल का "राजदार" बताते हुए सनसनीखेज दावा किया है। उन्होंने दावा किया है कि राघव चड्ढा को दिल्ली में पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास पर बुलाकर उन्हें मुर्गा बनाकर पीटा गया। इसके बाद चड्ढा को चंडीगढ़ वाली सीक्रेट कोठी पर भी पीटा गया था। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह पूरा विवाद उस पैसे को लेकर है जिसे दिल्ली और पंजाब से "जबरदस्ती वसूला" गया था।
