'ब्राजील की मॉडल ने 22 बार डाला वोट, 8 में से 1 वोटर फर्जी' राहुल गांधी ने हरियाणा में BJP की जीत पर सवाल उठाए

नई दिल्ली में AICC मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए गांधी ने कहा, "सभी एग्जिट पोल में कांग्रेस की 52 से 62 सीटों के साथ जीत की संभावना जताई गई, फिर भी परिणाम पूरी तरह से अलग थे।" उन्होंने कहा, ‘‘हरियाणा के चुनावी इतिहास में पहली बार पोस्टल बैलेट सामान्य मतों के रुझान से मेल नहीं खा रहे हैं

अपडेटेड Nov 05, 2025 पर 1:29 PM
Story continues below Advertisement
Haryana Vote Chori: राहुल गांधी ने हरियाणा में BJP की जीत पर सवाल उठाए

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को 2024 के हरियाणा विधानसभा चुनावों में बड़े पैमाने पर चुनावी गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कहा कि एक ब्राजील मॉडल हरियाणा में कम से कम 10 अलग-अलग बूथों पर 22 बार वोटर के रूप में रजिस्टर्ड है। उन्होंने यह भी दावा किया कि BJP की जीत “फर्जी वोटों” और डाक मतपत्रों में “बड़े पैमाने पर हेरफेर” के जरिए सुनिश्चित की गई। राहुल गांधी ने कहा, "कांग्रेस 22,000 वोटों से चुनाव हार गई, लेकिन ये महिला कौन है? ये हरियाणा में 10 अलग-अलग बूथों पर 22 बार वोट डालती है। इनके कई नाम हैं।"

उन्होंने दावा किया, "इसका मतलब है कि यह एक सेट्राइलज ऑपरेशन है। यह महिला ब्राजील की मॉडल है। यह एक स्टॉक फोटो है, और हरियाणा में ऐसे 25 लाख रिकॉर्ड में से एक यह भी है।"

नई दिल्ली में AICC मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए गांधी ने कहा, "सभी एग्जिट पोल में कांग्रेस की 52 से 62 सीटों के साथ जीत की संभावना जताई गई, फिर भी परिणाम पूरी तरह से अलग थे।"


उन्होंने कहा, ‘‘हरियाणा के चुनावी इतिहास में पहली बार पोस्टल बैलेट सामान्य मतों के रुझान से मेल नहीं खा रहे हैं।’’

उन्होंने आगे दावा किया कि कांग्रेस सिर्फ 22,000 वोटों से हारी, जबकि कुल वोटों का अंतर 1.18 लाख था।

उन्होंने चुनाव आयोग पर वोटर डेटा नहीं देने का आरोप लगाते हुए कहा, "हरियाणा में 25 लाख वोट चोरी हुई हैं, जिनमें से 12.5 प्रतिशत फर्जी वोट हैं। लगभग 93,000 पते अमान्य हैं।"

गांधी ने कहा कि वह "चुनाव आयोग और लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर 100 प्रतिशत प्रमाण के साथ सवाल उठा रहे हैं," और विसंगतियों को "अविश्वसनीय" बताया।

राहुल गांधी ने कहा, "हमारे पास 'H'  फाइलें हैं, और यह इस बारे में है कि कैसे एक पूरे राज्य की जानकारी चुरा ली गई। हमें शक था कि यह किसी एक विधानसभा क्षेत्र में नहीं, बल्कि राज्य स्तर और राष्ट्रीय स्तर पर हो रहा है।"

उन्होंने आगे कहा, "हरियाणा में हमें अपने उम्मीदवारों से बहुत सारी शिकायतें मिलीं कि कुछ गड़बड़ है और काम नहीं कर रहा है। उनकी सारी भविष्यवाणियां उल्टी साबित हुईं। हमने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में भी ऐसा ही अनुभव किया था, लेकिन हमने हरियाणा पर ध्यान केंद्रित करने और वहां जो कुछ हुआ, उसके बारे में विस्तार से जानने का फैसला किया।"

कांग्रेस सांसद ने कहा, "सभी (एग्जिट) पोल (हरियाणा में) कांग्रेस की जीत की ओर इशारा कर रहे थे। दूसरी बात जो हमें हैरान करने वाली थी, वह यह थी कि हरियाणा के चुनावी इतिहास में पहली बार डाक से वोटिंग वास्तविक मतदान से अलग थी।"

उन्होंने कहा, "हरियाणा में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था। इसलिए हमने सोचा कि इसकी विस्तृत जानकारी ली जाए। जब ​​मैंने पहली बार यह जानकारी देखी, जो आप देखने जा रहे हैं, तो मुझे यकीन नहीं हुआ। मैं सदमे में था। मैंने टीम को कई बार क्रॉस-चेक करने के लिए कहा।"

उन्होंने कहा, "हरियाणा में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था। इसलिए हमने सोचा कि इसकी विस्तृत जानकारी ली जाए। जब ​​मैंने पहली बार यह जानकारी देखी, जो आप देखने जा रहे हैं, तो मुझे यकीन नहीं हुआ। मैं सदमे में था। मैंने टीम को कई बार क्रॉस-चेक करने के लिए कहा।"

बिहार चुनाव के पहले चरण में किसका पलड़ा भारी, किस ओर बह रही है सियासी हवा?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।