Get App

AI Summit Protest Row: एआई समिट में हुए विवादित प्रदर्शन का समर्थन कर घिरे राहुल गांधी, BJP ने नेहरू के फैसले का दिया उदाहरण

AI Summit Protest Row: BJP आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और यूथ कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने X पर किए पोस्ट में आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने दिल्ली में आयोजित एआई समिट के दौरान हुए विवादित प्रदर्शन का समर्थन किया और उस पर गर्व जताया

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Mar 10, 2026 पर 3:19 PM
AI Summit Protest Row: एआई समिट में हुए विवादित प्रदर्शन का समर्थन कर घिरे राहुल गांधी, BJP ने नेहरू के फैसले का दिया उदाहरण
AI Summit Protest Row: बीजेपी ने कहा कि राहुल गांधी ऐसे प्रोटेस्ट का समर्थन करते हैं जो भारत को बेइज्जत करते हैं

AI Summit Protest Row: भारतीय जनता पार्टी (BJP) मंगलवार (10 मार्च) को 'इंडिया AI इम्पैक्ट समिट' में इंडियन यूथ कांग्रेस के विवादित प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आलोचना की। बीजेपी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी उन कामों का जश्न मनाती है जो दुनिया के मंच पर भारत को बेइज्जत करते हैं। राहुल गांधी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि AI Summit में यूथ कांग्रेस वालों ने काम कर दिया। यह वीडियो वायरल होने के बाद अब बीजेपी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष पर हमलावर हो गई है।

BJP आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और यूथ कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने X पर किए पोस्ट में आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने दिल्ली में आयोजित एआई समिट के दौरान हुए विवादित प्रदर्शन का समर्थन किया और उस पर गर्व जताया।

अमित मालवीय ने राहुल गांधी का एक वीडियो क्लिप पोस्ट करते हुए X पोस्ट में दावा किया कि नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि 'कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने...।' मालवीय का दावा है कि यह टिप्पणी उस घटना के बाद आई जब यूथ कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में आयोजित एआई समिट के दौरान शर्ट उतारकर प्रदर्शन किया और कार्यक्रम को बाधित किया।

BJP नेता ने कहा कि इस तरह के प्रदर्शन से पूरी दुनिया के सामने भारत की छवि को नुकसान पहुंचा। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जब दुनियाभर के शीर्ष तकनीकी विशेषज्ञ, नीति-निर्माता और इनोवेटर्स आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के भविष्य पर चर्चा करने के लिए एक मंच पर जुटे थे। तब कांग्रेस पार्टी को लगा कि भारत का प्रतिनिधित्व करने का सबसे अच्छा तरीका अराजकता एवं अशोभनीय प्रदर्शन है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें