Heavy Rain in Mumbai: महाराष्ट्र एक कई शहरों में आज भारी बारिश देखने को मिली। मुंबई के साथ अंधेरी, मलाड, बोरीवली और विले पार्ले में भारी बारिश के साथ गरज और के साथ बारिश हुई। बारिश से लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली। ठाणे, कल्याण-डोंबिवली और नवी मुंबई में भी बारिश देखने को मिली। लगातार बारिश के कारण अंधेरी सबवे को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज रात 11 बजे तक मुंबई, ठाणे, पालघर और नवी मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें प्री-मानसून बारिश का अनुमान है।