Delhi Weather Forecast: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बताया है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण बुधवार से शुक्रवार तक राजधानी में छिटपुट हल्की बारिश और तेज हवाएं चलेंगी, जिससे दिन के तापमान में गिरावट आने की संभावना है। अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है, जिसमें हवा की रफ्तार 40-50 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने और कई बार हल्की बारिश होने की आशंका है।
