Credit Cards

रायपुर स्टील प्लांट हादसे में 6 की मौत, कई घायल, कई के फंसे होने की आशंका

लाल उम्मेद सिंह ने आगे कहा, "इस हादसे में छह मजदूरों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। लगभग पांच और लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका है।" एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है, जबकि पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर बचाव कार्य कर रही हैं

अपडेटेड Sep 26, 2025 पर 8:00 PM
Story continues below Advertisement
रायपुर स्टील प्लांट हादसे में 6 की मौत, कई घायल, कई के फंसे होने की आशंका

छत्तीसगढ़ के रायपुर में शुक्रवार को एक प्राइवेट स्टील प्लांट में एक ढांचा ढहने से कम से कम छह मजदूरों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि पांच और लोगों के फंसे होने की आशंका है। रायपुर के पुलिस अधीक्षक (SP) लाल उम्मेद सिंह ने बताया कि यह हादसा शहर के बाहरी इलाके सिलतारा औद्योगिक क्षेत्र स्थित गोदावरी स्टील लिमिटेड के प्लांट में हुआ। बचाव अभियान जारी है।

सिंह ने आगे कहा, "इस हादसे में छह मजदूरों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। लगभग पांच और लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका है।"

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है, जबकि पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर बचाव कार्य कर रही हैं।


छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस घटना पर कहा, "यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इस हादसे में कुछ मजदूरों की मौत हो गई है और कई घायल हुए हैं। कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। खोज और बचाव अभियान जारी है।"

Leh Violence: सोनम वांगचुक को लेह पुलिस ने किया गिरफ्तार, हिंसा भड़काने के आरोप में हुआ एक्शन

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।