Bahadur Singh Koli: 'हमने छोरा पैदा किया और कांग्रेस ने छोरी...'; राजस्थान बजट पर BJP विधायक के बयान से सियासी तूफान

Rajasthan BJP MLA: एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक बहादुर सिंह कोली ने राजस्थान विधानसभा में भगवा पार्टी और कांग्रेस सरकार में पेश किए गए बजट की तुलना लड़के और लड़की के जन्म से करके विवाद खड़ा कर दिया है। कांग्रेस जनलाल सरकार पर हमलावर हो गई है

अपडेटेड Feb 18, 2026 पर 3:48 PM
Story continues below Advertisement
Rajasthan BJP MLA: राजस्थान के बीजेपी विधायक ने बजट की तुलना 'छोरा-छोरी' के जन्म से की

Rajasthan BJP MLA: राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक बहादुर सिंह कोली ने राज्य के आगामी वित्त वर्ष के बजट पर चर्चा के दौरान मौजूदा सरकार के बजट की तुलना 'छोरे (लड़का) के जन्म' से की। जबकि पिछली कांग्रेस सरकार के अंतिम बजट की तुलना "छोरी (लड़की) के जन्म" से कर दी। बहादुर सिंह कोली के इस विवादित बयान ने राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया। वैर विधानसभा सीट से विधायक कोली ने चर्चा के दौरान कहा, "हमारा जवानी का बजट है, इनका बुढ़ापे का बजट था जो चुनाव से पहले आया था।"

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक अपनी सरकार के बजट की सराहना करते हुए उन्होंने आगे कहा, "हमारी सरकार ने अपने पहले ही बजट में छोरा पैदा किया, दूसरे बजट में भी छोरा पैदा किया अब तीसरे बजट में भी छोरा पैदा किया। जो जवानी में छोरा पैदा करता है वह हमेशा काम आता है।" उन्होंने कहा, "तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने आखिरी बजट में घोषणाएं कीं तो वहां छोरी पैदा हुई, वहां छोरा पैदा नहीं हुआ। इसलिए वे आज विपक्ष में बैठे हुए हैं।"

विधायक की इस टिप्पणी पर कांग्रेस के विधायकों ने मंगलवार को आपत्ति जताई। नेता प्रतिपक्ष टीका राम जूली ने बयान की आलोचना करते हुए इसे भेदभावपूर्ण और शर्मनाक बताया। जूली ने कहा, "16 फरवरी को आपके विधायक ने बजट पर बोलते हुए इसकी तुलना बेटे-बेटी से की। क्या इसी महिला सम्मान की बात आप करते हैं? इस बात पर आप (सत्‍ता पक्ष) सब लोग बैठे बैठे हंस रहे थे। यह आपकी सोच है महिलाओं के प्रति?"


उन्होंने कहा, "मैं भी दो बेटियों की बाप हूं। कल एक बच्ची को विदा किया है। बेटा एवं बेटी में फर्क करते हैं आप लोग? यही स्थिति है आप लोगों की?" उन्होंने कहा कि सदन में बेटियों को बेटों की तुलना में कमजोर बताया जाना शर्मनाक है। विवाद के बाद बाद अपने बयान का बचाव करते हुए कोली ने पत्रकारों से कहा, "इसमें क्या गलत है? यह हमारी ब्रजभाषा है।"

ये भी पढ़ें- Delhi Scorpio Accident: 'रील ने मेरे बेटे के सपने छीन लिए'; द्वारका एक्सीडेंट मामले में साहिल धनेशरा की मां ने मांगा इंसाफ

जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि उनकी बातें गलत थीं, तो उन्होंने जवाब दिया, "बयान में क्या गलत था? मैंने कहा था कि अच्छा बजट पेश किया गया है कि छोरा पैदा हुआ है।" कोली ने आगे कहा, "उन्होंने जनता को बेवकूफ बनाने के लिए चुनाव से पहले लोकलुभावन बजट पेश किया जो लड़की के जन्म जैसा है।" बीजेपी विधायक का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।