राजस्थान के कोटा के रहने वाले सुभाष कुमार रावत अपनी पत्नी के साथ एक मंदिर गए थे और जब वे रविवार रात को लौटे, तो उन्होंने जो देखा उसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं होगी। जैसे वह घर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि घर में एक एग्जॉस्ट फैन के लिए बने छेद में एक आदमी फंसा हुआ था। रावत परिवार ने तुरंत शोर मचाना शुरू किया और जब वे शांत हुए, तो उन्होंने उस आदमी से पूछा कि वह क्या कर रहा है।
