Rajya Sabha elections: 16 अक्टूबर को होगा राज्यसभा की 11 सीटों पर चुनाव, यूपी, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल के लिए डाले जाएंगे वोट

Rajya Sabha elections: चुनाव आयोग ने राज्य सभा की 11 सीटों पर चुनाव की घोषणा कर दी है। इसके तहत उत्तर प्रदेश की 10 सीटों, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल की 1-1 सीट के लिए वोट डाले जाएंगे। मौजूदा सदस्यों के रिटायर होने के कारण नवंबर में ये सीटें खाली हो जाएंगी।

अपडेटेड Sep 22, 2026 पर 1:22 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव और उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग 29 सितंबर को अधिसूचना जारी करेगा।

Rajya Sabha elections: देश के सर्वाच्च सदन राज्यसभा से मौजूदा सदस्यों के सेवानिवृत्त होने से खाली होने वाली सीटों के लिए चुनाव आयोग ने द्विवार्षिक चुनाव की घोषणा कर दी है। इसके तहत उत्तर प्रदेश की 10 और उत्तराखंड की एक सीट के लिए वोट डाले जाएंगे। जबकि पश्चिम बंगाल की एक सीट पर उपचुनाव होगा। चुनाव आयोग की आधिकारिक सूचना के अनुसार, राज्यसभा चुनाव के लिए नोटिफिकेशन 29 सितंबर को जारी किया जाएगा और नॉमिनेशन 6 अक्टूबर को बंद होंगे।

उत्तर प्रदेश की 10 और उत्तराखंड की एक सीट पर मौजूदा सदस्यों के रिटायर होने के कारण नवंबर में ये खाली हो जाएंगी। दैनिक जागरण की खबर के मुताबिक, मौजूद द्विवार्षिक चुनावों के साथ ही तृणमूल कांग्रेस की सांसद रुक्मिणी मल्लिक के इस्तीफे के बाद पश्चिम बंगाल में एक खाली सीट को भरने के लिए उपचुनाव भी होगा। इस तरह राज्यसभा की 11 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव के अलावा एक सीट के लिए उपचुनाव भ होगा।

29 सितंबर को आएगा नोटिफिकेशन

राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव और उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग 29 सितंबर को अधिसूचना जारी करेगा। इसके बाद उम्मीदवार के नामांकर 6 अक्टूबर तक स्वीकार किए जाएंगे। नॉमिनेशन की जांच 7 अक्टूबर को होगी और नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 9 अक्टूबर है। वोटिंग 16 अक्टूबर को सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक होगी और उसी दिन शाम 5:00 बजे वोटों की गिनती शुरू होगी।

राज्य सभा से रिटायर होंगे कई दिग्गज

उत्तर प्रदेश से रिटायर होने वाले राज्यसभा सदस्यों में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, अरुण सिंह, बृजलाल, बीएल वर्मा, राम गोपाल यादव, नीरजा शेखर, गीता उर्फ चंद्रप्रभा, रामजी, सीमा और डॉ दिनेश शर्मा शामिल हैं। नरेश बंसल उत्तराखंड से एकमात्र सेवानिवृत्त सदस्य हैं। आयोग ने निर्देश दिया है कि मतपत्रों पर प्राथमिकताएं अंकित करने के लिए केवल रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा उपलब्ध कराए गए पहले से तय विनिर्देशों वाले एकीकृत बैंगनी रंग के स्केच पेन का ही उपयोग किया जाए।


छात्र की चुनी हुई भाषा की टीचर नहीं थी तो स्कूल ने संस्कृत भाषा में लिख दिया नाम, हाईकोर्ट पहुंचा मामला

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।