Raksha Bandhan 2025 बुद्ध होंगे उदय, इन राशियों के भाई-बहनों की पलटेगी किस्मत

Raksha Bandhan 2025 का त्योहार 9 अगस्त को पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाएगा। बताया जा रहा है कि इस साल शिक्षा और बुद्धि-समृद्धि के देवता बुध ग्रह का उदय कर्क राशि में होगा, जिससे यह कुछ राशि के भाई-बहन के लिए और भी खास साबित होगा। आइए जानें इन राशियों के बारे में

अपडेटेड Jul 26, 2025 पर 1:38 PM

भाई-बहन के प्यार और सम्मान का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार सावन की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस दिन बहनें भाईयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी अच्छी सेहत, समृद्धि और खुशहाली की कामना करती हैं। वहीं भाई अपनी बहनों की रक्षा का वचन देते हैं। इस त्योहार के साथ भगवान शिव का प्रिय सावन मास खत्म हो जाता है। इस साल ये त्योहार 9 अगस्त को पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाएगा। खास बात ये है कि इस बार इस त्योहार पर भद्रा का साया नहीं होगा और पूरे दिन में कई ऐसे अच्छे मुहूर्त हैं, जिसमें राखी बांधी जा सकती है।

बताया जा रहा है कि इस साल शिक्षा और बुद्धि-समृद्धि के देवता बुध ग्रह का उदय कर्क राशि में होगा, जिससे यह कुछ राशि के भाई-बहन के लिए और भी खास साबित होगा। बता दें, बुध ग्रह 24 जुलाई को शाम 7.42 बजे चंद्रमा की रशि कर्क में अस्त हो चुके हैं। यह फिर से 9 अगस्त को कर्क राशि में उदय होंगे। बुध ग्रह को शिक्षा, व्यापार, बुद्धि, तर्क-वितर्क, आर्थिक मामलों, शेयर बाजार और एकाग्रता का कारक माना जाता है। इसलिए इसकी स्थिति में बदलाव से 12 राशियों समेत देश-दुनिया पर भी असर होता है। आईए जानते हैं, बुध ग्रह के उदित होने से कौन सी हैं राशियां प्रभावित होंगी।

मेष राशि

बुध ग्रह का उदित होना मेष राशि के भाई-बहनों के लिए कई क्षेत्रों में शुभ परिणाम लेकर आएगा। बुध इस राशि के चौथे भाव में उदित होंगे, जिससे पढ़ाई और घर-परिवार से जुड़ी चीजों में विशेष लाभ मिलेगा। लंबे समय से घेर रही परेशानियां दूर होने लगेंगी। जमीन-जायदाद के मामलों में भी सफलता मिलने के योग हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के भाई-बहन के लिए बुध ग्रह का उदय होना शुभ प्रभाव लाएगा। यह लग्न और चौथे भाव का स्वामी होकर दूसरे भाव में उदित हो रहा है। इससे इनको कई क्षेत्रों में सफलता और धन लाभ मिल सकता है। परिवार में पुरानी कलह खत्म होगी और नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन या जिम्मेदारी मिल सकती है।


कन्या राशि

कन्या राशि के भाई-बहन के साथ संबंध मधुर रहेंगे और उनके लिए बुध ग्रह का उदित होना लाभकारी रहेगा क्योंकि यह लग्न और कर्म भाव का स्वामी होकर लाभ स्थान में स्थित होगा। इससे लंबे समय से चली आ रही स्वास्थ्य समस्याएं दूर हो सकती हैं। नौकरी में सैलरी बढ़ने और प्रमोशन के योग बनेंगे। व्यापार में भी अच्छे परिणाम मिलेंगे।

Hariyali Teej 2025 कल मनेगी, जानें कब और किसी विधि से होगा व्रत का पारण

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।