Get App

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : जांच करने अयोध्या पहुंची SIT की टीम, जानें अब तक मामले में क्या-क्या हुआ

Ram Mandir Donation Row: बता दें कि, उत्तर प्रदेश सरकार ने राम जन्मभूमि मंदिर को मिले दान में कथित गड़बड़ी की जांच के लिए एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम का गठन किया है। बताया गया कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से जांच की मांग किए जाने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एसआईटी का गठन किया था। वहीं राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने SIT जांच के फैसले का स्वागत किया है

Edited By: Rajat Kumarअपडेटेड Jun 15, 2026 पर 4:24 PM
राम मंदिर चढ़ावा विवाद : जांच करने अयोध्या पहुंची SIT की टीम, जानें अब तक मामले में क्या-क्या हुआ
राम मंदिर में चढ़ावा विवाद की जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम यानी SIT अयोध्या पहुंच चुकी है।

राम मंदिर में चढ़ावा विवाद की जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम यानी SIT अयोध्या पहुंच चुकी है। SIT की टीम सोमवार 15 जून को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करने के बाद अयोध्या पहुंची है। अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक, SIT के ये टीम श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों, मंदिर के कर्मचारियों और चिह्नित संदिग्ध लोगों से पूछताछ करेगी। वहीं राम मंदिर में चढ़ावा विवाद में अब तक क्या-क्या हुआ है आइए जानते हैं विस्तार से।

सपा ने लगाया था ये आरोप

बता दें कि, सपा सरकार में मंत्री रह चुके पवन पांडेय ने रविवार 7 जून को दावा किया था कि राम मंदिर से करोड़ों रुपए तक की चोरी की गई। वहीं समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी इस मुद्दे को उठाया था। सपा प्रमुख ने कहा कि, इस मामले पर सरकार की चुप्पी संदिग्ध है। कोर्ट को मामला देखना चाहिए। वहीं इस विवाद के सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लिया।

योगी सरकार ने लिया बड़ा फैसला

सब समाचार

+ और भी पढ़ें