Tejashwi Yadav: बिहार में हो रहे राजनीतिक परिवर्तन पर टूटा तेजस्वी यादव का दिल! नीतीश कुमार पर RJD नेता ने कही ये बात

Tejashwi Yadav : साल 2025 के शानदार जीत के बाद नीतीश कुमार 10वीं बार बिहार के मुख्य बने,लेकिन अब चार महीने के बाद सीएम पद से मोहभंग हो गया। इस दौरान बिहार के राजनीति में उनके बेटे निशांत कुमार की भी एंट्री हुई। फिलहाल जदयू के समर्थक निशांत कुमार को बिहार का भावी मुख्यमंत्री बता रहे हैं। पटना के सड़कों में उनके समर्थन में पोस्टर तक लगाए दिए गए हैं

अपडेटेड Apr 13, 2026 पर 3:47 PM
Story continues below Advertisement
बीते 20 सालों से बिहार की राजनीति के केंद्र में रहे नीतिश कुमार अब दिल्ली लौट आए है।

बीते 20 सालों से बिहार की राजनीति के केंद्र रहे नीतीश कुमार अब दिल्ली लौट आए हैं। जानकारी के मुताबिक, 14 अप्रैल को बिहार के मुख्यमंत्री पद से नीतीश कुमार इस्तीफा देने वाले हैं। जेडयू सुप्रीमो की आगे की राजनीति राज्यसभा सांसद के तौर पर जारी रहेगी। वहीं बिहार के अगले मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान होना अभी बाकी है। माना जा रहा है बिहार का अगला मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी से हो सकता है। वहीं सूबे में हो रहे इस बड़े सियासी परिवर्तन को लेकर बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और RJD नेता तेजस्वी यादव ने भाजपा पर खुलकर हमला बोला है।

तेजस्वी यादव का बड़ा बयान

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि, "JD(U) अब JD(U) नहीं रही, यह अब BJP की एक शाखा बन गई है। JD(U) में BJP के एजेंट मौजूद हैं, उन्हीं लोगों ने JD(U) को बर्बाद कर दिया है... जिस तरह से नीतीश कुमार को विदाई दी गई है। वह बेहद दिल तोड़ने वाला है। जिस व्यक्ति ने 20 साल तक मुख्यमंत्री के तौर पर सेवा की, अब आप उसे राज्यसभा भेजने का फैसला कर रहे हैं। उन्हें ऐसा करने के लिए मजबूर किया गया है।"


बदल रही है बिहार की राजनीति

बता दें कि नीतीश कुमार अपने राजनीतिक सफर का आगाज आपातकाल के दौर से हुआ था, जो अब तक जारी है। वहीं बीते साल हुए बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को प्रचंड जीत में भी नीतिश कुमार की बड़ी भूमिका रही। नीतिश कुमार की पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया और 85 सीटों पर जीत हासिल की। वहीं शानदार जीत के बाद नीतीश कुमार 10वीं बार बिहार के मुख्य बने,लेकिन अब चार महीने के बाद सीएम पद से मोहभंग हो गया। इस दौरान बिहार के राजनीति में उनके बेटे निशांत कुमार की भी एंट्री हुई। फिलहाल जदयू के समर्थक निशांत कुमार को बिहार का भावी मुख्यमंत्री बता रहे हैं। पटना के सड़कों में उनके समर्थन में पोस्टर तक लगाए दिए गए हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।