बीते 20 सालों से बिहार की राजनीति के केंद्र रहे नीतीश कुमार अब दिल्ली लौट आए हैं। जानकारी के मुताबिक, 14 अप्रैल को बिहार के मुख्यमंत्री पद से नीतीश कुमार इस्तीफा देने वाले हैं। जेडयू सुप्रीमो की आगे की राजनीति राज्यसभा सांसद के तौर पर जारी रहेगी। वहीं बिहार के अगले मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान होना अभी बाकी है। माना जा रहा है बिहार का अगला मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी से हो सकता है। वहीं सूबे में हो रहे इस बड़े सियासी परिवर्तन को लेकर बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और RJD नेता तेजस्वी यादव ने भाजपा पर खुलकर हमला बोला है।
