Lucknow Road Collapse: लखनऊ में पूर्व डिप्टी CM दिनेश शर्मा के घर के बाहर धंसी सड़क, 2 बाइक सवार घायल

Lucknow Road Collapse: बुधवार (2 सितंबर) को लखनऊ यूनिवर्सिटी रोड पर उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा के राज्यसभा सदस्य दिनेश शर्मा के घर के बाहर सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस जाने से स्कूटर सवार दो लोग घायल हो गए। इस घटना की जानकारी PTI ने दी।

अपडेटेड Sep 02, 2026 पर 3:46 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
लखनऊ में पूर्व डिप्टी CM दिनेश शर्मा के घर के बाहर धंसी सड़क

Lucknow Road Collapse: बुधवार (2 सितंबर) को लखनऊ यूनिवर्सिटी रोड पर उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा के राज्यसभा सदस्य दिनेश शर्मा के घर के बाहर सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस जाने से स्कूटर सवार दो लोग घायल हो गए। इस घटना की जानकारी PTI ने दी।

सड़क अचानक धंसने से ये लोग कई फीट गहरे गड्ढे में गिर गए। दोनों घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया।


घायलों के भाई अभय प्रजापति ने PTI को बताया, ‘‘मेरे भाई कैसरबाग की ओर से आ रहे थे, तभी उनकी मोटरसाइकिल सड़क के धंसे हुए हिस्से में गिर गई। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।’’

इस घटना के बाद, पुलिस और लखनऊ नगर निगम (LMC) के अधिकारियों ने और हादसों को रोकने के लिए प्रभावित हिस्से की घेराबंदी की और जगह का मुआयना शुरू किया।

शुरुआती जांच से पता चलता है कि सड़क धंसने की वजह जमीन के नीचे पाइपलाइन का लीक होना या पास के नाले से पानी का रिसाव हो सकता है, जिससे धीरे-धीरे सतह के नीचे की मिट्टी कमजोर हो गई और सड़क धंस गई।

यह भी पढ़ें: सोना न खरीदें, विदेश न घूमें...GDP ग्रोथ के बीच PM मोदी ने फिर दोहराया स्वदेशी मंत्र

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।