Mohan Bhagwat: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत 6 अगस्त को मुंबई में Gen Alpha और Gen Z के छात्रों से बातचीत करेंगे। यह कार्यक्रम NEET परीक्षा पेपर लीक के खिलाफ CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के नेतृत्व में दिल्ली के जंतर-मंतर हुए युवा विरोध प्रदर्शनों के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के कुछ दिनों बाद हो रहा है। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, भागवत 'इंडियाज इंटरनेशनल मूवमेंट टू यूनाइट नेशंस' (IIMUN) की सालाना चैंपियनशिप कॉन्फ्रेंस के उद्घाटन समारोह को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम मुंबई के नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) में होगा। इससे संगठन की 15वीं वर्षगांठ मनाई जाएगी।
इस कार्यक्रम में देश भर के 100 से अधिक शहरों से 15 से 19 साल की उम्र के 2,000 से ज्यादा छात्र शामिल होंगे। Gen Alpha में 2010 से 2024 के बीच पैदा हुए लोग आते हैं, जो 2026 तक 0-16 साल के उम्र समूह का हिस्सा होंगे। Gen Z में 1997 से 2012 के बीच पैदा हुए लोग शामिल हैं, जो 14-29 साल के उम्र समूह में आते हैं। RSS प्रमुख का संबोधन IIMUN की मुख्य सालाना चैंपियनशिप कॉन्फ्रेंस की शुरुआत करेगा। इस दौरान छात्र स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर बहस और चर्चा करेंगे।
क्या है कार्यक्रम का थीम?
उद्घाटन समारोह 'दुनिया को एकजुट करने में युवाओं की भूमिका: भारतीय तरीका' (The Role of Youth in Uniting the World, the Indian Way) थीम पर आधारित होगा। आपको बता दें कि प्रधान ने 25 जुलाई को जंतर-मंतर पर CJP के विरोध प्रदर्शनों के बाद अपने इस्तीफे की घोषणा की थी। ये प्रदर्शन 20 जून को शुरू हुए थे। इनमें 20 जुलाई को बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी वाला 'संसद चलो' मार्च भी शामिल था।
क्या है Gen Z और Gen Alpha?
हालिया राजनीतिक घटनाक्रम के बीच कार्यक्रम
यह कार्यक्रम ऐसे समय आयोजित हो रहा है जब हाल ही में NEET परीक्षा पेपर लीक के मुद्दे पर हुए CJP के विरोध प्रदर्शनों के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 25 जुलाई को अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की थी। विरोध प्रदर्शन 20 जून से शुरू हुए थे। 20 जुलाई को आयोजित 'संसद चलो' मार्च में बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया था।