Get App

Priyank Kharge: 'संघ ने भारत को एकजुट किया और कांग्रेस ने देश को बांटा': RSS को लेकर प्रियांक खड़गे और BJP में जुबानी जंग

Priyank Kharge RSS Row: कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खड़गे ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल होने का आरोप लगाया है। उन्होंने RSS की आय के स्रोत पर भी सवाल उठाया। RSS पर दिए इस विवादित बयान को लेकर प्रियांक खड़गे और BJP में जुबानी जंग तेज हो गई है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Feb 16, 2026 पर 4:05 PM
Priyank Kharge: 'संघ ने भारत को एकजुट किया और कांग्रेस ने देश को बांटा': RSS को लेकर प्रियांक खड़गे और BJP में जुबानी जंग
Priyank Kharge RSS Row: भारतीय जनता पार्टी ने कर्नाटक के मंत्री और कांग्रेस नेता प्रियांक खड़गे पर तीखा हमला बोला है

Priyank Kharge RSS Row: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर टिप्पणी को लेकर कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खरगे और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं के बीच सोमवार (16 फरवरी) को तीखी बहस हुई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए। खड़गे ने आरएसएस पर मनी लॉन्ड्रिंग में लिप्त होने का आरोप लगाते हुए इसकी आय के स्रोत पर सवाल उठाया था। उन्होंने कहा था, "आरएसएस का 2,500 से अधिक संगठनों का नेटवर्क है… ये लोग उनसे पैसे लेते हैं। मैं बता रहा हूं कि ये लोग मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल हैं।" खड़गे ने पूछा कि संगठन अनरजिस्टर्ड क्यों है? क्या यह कानून या संविधान से ऊपर है।

इस बयान पलटवार करते हुए BJP के प्रदेश अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र ने X पर एक पोस्ट में कहा, "मंत्री प्रियांक खड़गे पहले यह सुनिश्चित करें कि कांग्रेस पार्टी का रजिस्ट्रेशन कैंसिल न हो, जिसकी अध्यक्षता आपके पिता कर रहे हैं। जो राजनीतिक मानचित्र से अपना अस्तित्व खोने के कगार पर है। उसके बाद ही अन्य के रजिस्ट्रेशन की चिंता करें।"

क्षेत्रीय विकास के मुद्दे पर मंत्री को निशाना बनाते हुए विजयेंद्र ने कहा कि खड़गे परिवार ने कल्याण-कर्नाटक को भारत के मानचित्र पर सबसे पिछड़े क्षेत्रों में से एक बनाने के अलावा कुछ भी योगदान नहीं दिया है। शिकारीपुरा से विधायक ने पूछा, "मंत्री बनने के बाद प्रियांक खड़गे ने कल्याण-कर्नाटक के विकास में क्या योगदान दिया है।"

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आर अशोक ने भी मंत्री पर हमला करते हुए कहा, "कल्याण-कर्नाटक की जनता के आशीर्वाद से चार दशकों तक सत्ता का आनंद लेते हुए विकास के मामले में 'कल आना' का बोर्ड लगाकर बैठे रहने वाले कल्याण-कर्नाटक की जनता के साथ विश्वासघात करने वाले लोग ज्यादा दिन नहीं टिकेंगे... हिसाब का दिन दूर नहीं है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें