पुणे पुलिस ने पूर्व IAS प्रोबेशनर पूजा खेडकर के उस आरोप के बाद जांच शुरू कर दी है, जिसमें उन्होंने कहा है कि उनके घर में काम करने वाली ने उन्हें और उनके माता-पिता को नशीली दवा देकर उनके घर से कीमती सामान चुरा लिया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार, खेडकर ने शनिवार देर रात पुलिस से संपर्क कर बानेर रोड अपने परिवार के बंगले में हुई कथित घटना की सूचना दी।
