राजस्थान में 25 साल की कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा की मौत के मामले में जांच अब तीन लोगों पर आकर टिक गई है। पुलिस के मुताबिक, 28 जनवरी की शाम साध्वी के आश्रम में मौजूद इन तीन लोगों की भूमिका की गहराई से जांच की जा रही है। इनमें साध्वी के पिता, इंजेक्शन लगाने वाला कंपाउंडर और आश्रम का घरेलू कर्मचारी शामिल हैं। जोधपुर पुलिस ने कहा है कि पोस्टमॉर्टम, टॉक्सिकोलॉजी और दूसरी फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचा जाएगा।
