SBI Bank Robbery: मिलिट्री यूनिफॉर्म में आए लुटेरों ने SBI बैंक से लूटा 58 किलो सोना और 8 करोड़ रुपए कैश, सर्च ऑपरेशन तेज

Karnataka SBI Bank Robbery: चोर मंगलवार शाम को बैंक में घुसे, कर्मचारियों को बांधकर लूटपाट की और फरार हो गए। जिस कार का उन्होंने इस्तेमाल किया, वो महाराष्ट्र के पंढरपुर में पाई गई है। कर्नाटक और महाराष्ट्र पुलिस मिलकर तलाशी अभियान चला रही हैं। अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं और शाखा के सामने कई लोग इकट्ठा हो गए हैं

अपडेटेड Sep 17, 2025 पर 2:57 PM
Story continues below Advertisement
SBI Bank Robbery: मिलिट्री यूनिफॉर्म में आए लुटेरों ने SBI बैंक से लूटा 58 किलो सोना और 8 करोड़ रुपए कैश

कर्नाटक के विजयपुरा जिले में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की एक ब्रांच में बड़ी डकैती का मामला सामने आया है। नकाबपोश लोगों ने देशी पिस्तौल और दूसरे हथियारों से लैस होकर बैंक में लूटपाट की। शुरुआती जानकारी के अनुसार, बैंक से 58 किलो सोना और 8 करोड़ रुपए कैश चोरी हुए हैं स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, चोर मंगलवार शाम को बैंक में घुसे, कर्मचारियों को बांधकर लूटपाट की और फरार हो गए। जिस कार का उन्होंने इस्तेमाल किया, वो महाराष्ट्र के पंढरपुर में पाई गई है।

कर्नाटक और महाराष्ट्र पुलिस मिलकर तलाशी अभियान चला रही हैं। अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं और शाखा के सामने कई लोग इकट्ठा हो गए हैं।

कर्नाटक में SBI बैंक डकैती


शुरुआती जानकारी से पता चला है कि लुटेर देसी पिस्तौल और दूसरे हथियारों से लैस थे। उन्होंने मिलिट्री यूनिफॉर्म भी पहन रखी थी।

गिरोह बैंक में घुस गया और तुरंत कर्मचारियों को अपने कब्जे में ले लिया। उन्होंने मैनेजर और कैशियर सहित सभी कर्मचारियों को बांध दिया और पूरे एरिया को अपने कब्जे में ले लिया ताकि बिना किसी चुनौती के लूट को अंजाम दे सकें।

कीमती सामान लूटने के बाद, लुटेरे मौके से फरार हो गए। भागने में इस्तेमाल की गई गाड़ी बाद में महाराष्ट्र के पंढरपुर में लावारिस हालत में मिली। इसके बाद कर्नाटक और महाराष्ट्र के पुलिस बलों के बीच बड़े पैमाने पर संयुक्त तलाशी अभियान शुरू हो गया।

कर्नाटक में कैनरा बैंक डकैती

इससे पहले, कर्नाटक में एक और बैंक डकैती ने सनसनी फैलाई थी। जून 2025 में, चोरों ने कैनरा बैंक की विजयपुरा शाखा से 59 किलो गिरवी रखा हुआ सोना और 5.2 लाख रुपये लूटे थे, वही शहर जहां हाल ही में SBI की लूटपाट हुई है।

पुलिस ने कैनरा बैंक डकैती के संबंध में बैंक मैनेजर समेत तीन मुख्य संदिग्धों को गिरफ्तार किया था।

पुलिस के अनुसार, विजयकुमार मिरियाल, कैनरा बैंक की मनागुली गांव ब्रांच के पूर्व मैनेजर, इस डकैती के मास्टरमाइंड थे। उन्हें चंद्रशेखर नेरेला, एक पूर्व बैंक कर्मचारी जो ठेकेदार और कैसीनो ऑपरेटर बन गया था, और सुनील मोका, जो मिरियाल के सहायक थे, के साथ गिरफ्तार किया गया था।

SBI ने Yes Bank की 13.18% हिस्सेदारी बेची, ₹8,889 करोड़ में डील पूरी, शेयर 1.5% उछले

Shubham Sharma

Shubham Sharma

First Published: Sep 17, 2025 2:48 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।