आज दिनभर से एक खबर काफी चर्चाओं में है कि भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली सरकार राष्ट्रीय राजधानी में आवारा कुत्तों की गिनती कराएगी, जिसके लिए स्कूल शिक्षकों को तैनात किया गया है। हालांकि, सरकार ने ऐसी किसी भी खबर का खंडन कर दिया है। यह सफाई उन रिपोर्टों के बाद आई है, जिनमें दावा किया गया था कि शिक्षा निदेशालय (DoE) ने सभी जिला शिक्षण संस्थानों को इस अभियान में भाग लेने का निर्देश दिया था। इस कदम की शिक्षक संघों ने कड़ी आलोचना की थी।
