Get App

Seva Teerth: अब 'सेवा तीर्थ' के नाम से जाना जाएगा PMO, सभी राज्यों में राजभवन बने 'लोकभवन', जानें- सरकार का क्या है मकसद

Seva Teerth Vs PMO: नए प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) परिसर का नाम अब 'सेवा तीर्थ' होगा। पीएम दफ्तर को जल्द ही 'सेवा तीर्थ' नाम की नई बिल्डिंग में शिफ्ट किया जाएगा। इसके अलावा देशभर के सभी राज्यों में 'राजभवन' का नाम भी बदल दिया गया है। अब राजभवन को 'लोकभवन' से कहा जाएगा

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Dec 02, 2025 पर 4:34 PM
Seva Teerth: अब 'सेवा तीर्थ' के नाम से जाना जाएगा PMO, सभी राज्यों में राजभवन बने 'लोकभवन', जानें- सरकार का क्या है मकसद
Seva Teerth: प्रधानमंत्री कार्यालय 'सेवा तीर्थ' नाम की नई बिल्डिंग में शिफ्ट हो रहा है

Seva Teerth Vs PMO: प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) का नाम अब बदल चुका है। नए प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) परिसर का नाम अब 'सेवा तीर्थ' होगा। पीएम दफ्तर को जल्द ही 'सेवा तीर्थ' नाम की नई बिल्डिंग में शिफ्ट कर दिया जाएगा। इसके अलावा देशभर के सभी राज्यों में 'राजभवन' का नाम भी बदल दिया गया है। अब राजभवन को 'लोकभवन' से कहा जाएगा। केंद्रीय गृहमंत्रालय की तरफ से मंगलवार (2 नवंबर) को जारी निर्देश के बाद आधारिक रूप से अब राजभवन को 'लोकभवन' कहा जाएगा।

एक अधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऑफिस एक ऐतिहासिक बदलाव के लिए तैयार है। प्रधानमंत्री ऑफिस (PMO) साउथ ब्लॉक में अपने दशकों पुराने घर से 'सेवा तीर्थ' नाम के एक नए बने कॉम्प्लेक्स में शिफ्ट होने की तैयारी कर रहा है। PMO ने कहा कि सत्ता से सेवा की ओर बढ़ रहे हैं। ये बदलाव प्रशासनिक नहीं, सांस्कृतिक है। सार्वजनिक संस्थानों में बड़ा बदलाव हो रहा है।

सेंट्रल विस्टा रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट के हिस्से के तौर पर डिजाइन किए गए इस नए कॉम्प्लेक्स से उम्मीद है कि सरकार के सबसे ऊंचे लेवल पर कोऑर्डिनेशन को आसान बनाने के लिए कई खास ऑफिस एक ही छत के नीचे आ जाएंगे।

सूत्रों ने बताया कि नया PMO ऑफिस सेवा तीर्थ-1 (Sewa Teerth-) में होगा। यह वायु भवन के बगल में एग्जीक्यूटिव एन्क्लेव-I में बनी तीन लेटेस्ट बिल्डिंग में से एक है। आस-पास की बिल्डिंग सेवा तीर्थ-2 और सेवा तीर्थ-3 कैबिनेट सेक्रेटेरिएट और नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर के ऑफिस के नए घर के तौर पर काम करेंगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें