Delhi Weather Update: दिल्ली में बुधवार की सुबह मौसम थोड़ा सुहावना रहा। सुबह 7 बजे तापमान करीब 29 डिग्री सेल्सियस था। मगर यह राहत ज्यादा देर टिकने वाली नहीं है। जैसे-जैसे सूरज तेज होगा, वैसे-वैसे गर्मी अपने तेवर दिखाएगी और पारा सीधे 42 डिग्री तक पहुंच सकता है। भारत मौसम विभाग (IMD) ने आज के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जो साफ इशारा है कि दोपहर से लेकर शाम तक लू और तपती हवाएं लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। ऐसे में दिल्लीवासियों को सावधान रहने और जरूरी एहतियात बरतने की जरूरत है।
