Get App

Amritsar News: अमृतसर में अकाली दल के पार्षद की हत्या, हमलावरों ने बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां

Amritsar News : हरजिंदर सिंह अमृतसर जिले के जंडियाला गुरु क्षेत्र से पार्षद थे। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और जांच जारी है। पीड़ित के भाई और बहनोई ने बताया कि हमलावर वही लोग हैं जिन्होंने पहले भी हरजिंदर सिंह के घर पर फायरिंग की थी और उन्हें लगातार धमकियां दे रहे थे

MoneyControl Newsअपडेटेड May 25, 2025 पर 9:08 PM
Amritsar News: अमृतसर में अकाली दल के पार्षद की हत्या, हमलावरों ने बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां
शिरोमणि अकाली दल के नेता हरजिंदर सिंह की हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

Amritsar News : पंजाब के अमृतसर में रविवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) के नेता हरजिंदर सिंह की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह वारदात छेहरटा साहिब गुरुद्वारा के पास उस समय हुई जब हरजिंदर सिंह वहां मौजूद थे। जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार हमलावरों ने हरजिंदर सिंह के सिर में दो गोलियां मारी। गंभीर रूप से घायल हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

अकाली दल के पार्षद की हत्या

बता दें कि हरजिंदर सिंह अमृतसर जिले के जंडियाला गुरु क्षेत्र से पार्षद थे। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और जांच जारी है। पीड़ित के भाई और बहनोई ने बताया कि हमलावर वही लोग हैं जिन्होंने पहले भी हरजिंदर सिंह के घर पर फायरिंग की थी और उन्हें लगातार धमकियां दे रहे थे। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

हमलावरों ने बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां

सब समाचार

+ और भी पढ़ें