गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर अशोक चक्र, कीर्ति चक्र समेत अन्य गैलेंट्री अवॉर्ड की घोषणा की गई। वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें एक्सिओम मिशन 4 के दौरान उनके साहस और अहम योगदान के लिए मिला। वहीं ऑपरेशन सिंदूर के बारे में दुनिया को बताने वाली भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी को भी इस बार गणतंत्र दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद सरकार ने कर्नल सोफिया कुरैशी को विशिष्ट सेवा मेडल (VSM) से सम्मानित करने की घोषणा की है।
