Get App

Jaipur: जयपुर के SMS अस्पताल के ICU वार्ड में भीषण आग से 8 मरीजों की दर्दनाक मौत, 5 की हालत गंभीर

Jaipur Hospital Fire: अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर के प्रभारी डॉ. अनुराग धाकड़ के अनुसार, आग लगने की आशंका अस्पताल की दूसरी मंजिल पर स्थित ट्रॉमा आईसीयू में एक शॉर्ट सर्किट से है। आग तेजी से फैली और देखते ही देखते वार्ड में जहरीला व घना धुआं भर गया। हादसे के वक्त आईसीयू और उससे सटे सेमी-आईसीयू में कुल 24 मरीज भर्ती थे।

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Oct 06, 2025 पर 8:14 AM
Jaipur: जयपुर के SMS अस्पताल के ICU वार्ड में भीषण आग से 8 मरीजों की दर्दनाक मौत, 5 की हालत गंभीर
हादसे में अपनी मां को खोने वाले एक परिजन ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया

Sawai Man Singh Hospital: राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। रविवार देर रात सवाई मान सिंह (SMS) अस्पताल के ट्रॉमा इंटेंसिव केयर यूनिट (ICU) में भीषण आग लगने से आठ मरीजों ने दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रशासन ने पुष्टि की है कि तीन अन्य मरीजों की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद सोमवार सुबह मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अस्पताल का दौरा किया।

कैसे हुआ हादसा?

SMS अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर के प्रभारी डॉ. अनुराग धाकड़ के अनुसार, आग लगने की आशंका अस्पताल की दूसरी मंजिल पर स्थित ट्रॉमा आईसीयू में एक शॉर्ट सर्किट से है। आग तेजी से फैली और देखते ही देखते वार्ड में जहरीला व घना धुआं भर गया। हादसे के वक्त आईसीयू और उससे सटे सेमी-आईसीयू में कुल 24 मरीज भर्ती थे। इनमें से ज्यादातर मरीज कोमा में थे और हिलने-डुलने में असमर्थ थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें