Get App

Delhi AQI: दिल्ली की हवा में हल्का सुधार, AQI पहुंचा 183, राजधानी के लोगों को मिली राहत

Delhi AQI: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी की वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार हुआ और एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 183 दर्ज किया गया, जो इसे 'मध्यम' श्रेणी में रखता है। गुरुवार को दिल्ली का AQI 209 था, जो ‘खराब’ श्रेणी में था, जबकि बुधवार सुबह यह 294 दर्ज किया गया था।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Feb 13, 2026 पर 11:42 AM
Delhi AQI: दिल्ली की हवा में हल्का सुधार, AQI पहुंचा 183, राजधानी के लोगों को मिली राहत
दिल्ली की हवा में हल्का सुधार, AQI पहुंचा 183

Delhi AQI: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी की वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार हुआ और एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 183 दर्ज किया गया, जो इसे 'मध्यम' श्रेणी में रखता है। गुरुवार को दिल्ली का AQI 209 था, जो ‘खराब’ श्रेणी में था, जबकि बुधवार सुबह यह 294 दर्ज किया गया था।

CPCB के आंकड़ों के मुताबिक, शहर भर के कई मॉनिटरिंग स्टेशन में वायु गुणवत्ता का स्तर मध्यम से खराब बना रहा। आनंद विहार में 236, बवाना में 215, चांदनी चौक में 176, DTU में 202, द्वारका सेक्टर-8 में 194, IGI एयरपोर्ट (टी3) में 144, जहांगीरपुरी में 252, मंदिर मार्ग में 145, मुंडका में 237, नरेला में 229, ओखला फेज-2 में 180, पटपड़गंज में 193, पूसा में 209, आर.के. पुरम में 199, रोहिणी में 232, शादिपुर में 261, सोनिया विहार में 211, विवेक विहार में 211 और वजीरपुर में 215 तापमान दर्ज किया गया।

इसी बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, राजधानी में सुबह करीब 7 बजे तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जहां नमी 95 प्रतिशत थी।

AQI वर्गीकरण के अनुसार, 0 से 50 के बीच की रीडिंग को 'अच्छा', 51 से 100 को 'संतोषजनक', 101 से 200 को 'मध्यम', 201 से 300 को 'खराब', 301 से 400 को 'बहुत खराब' और 401 से 500 को 'गंभीर' माना जाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें