दिवंगत गैंगस्टर और जय कर्नाटका के संस्थापक मुथप्पा राय के बेटे रिकी राय (Ricky Rai) पर शनिवार तड़के अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की। अधिकारियों के मुताबिक रिकी पर यह हमला कर्नाटका के रामनगर जिले के बिदादी में उनके घर के पास हुआ। फिलहाल वह भर्ती हैं और बेंगलुरु के मणिपाल अस्पताल में इलाज हो रहा है। रामनगर के एसपी श्रीनिवास गौड़ा का कहना है कि गोलीबारी की यह घटना लगभग 1:30 बजे हुई। घटना उस समय हुई जब रिकी अपनी कार से बेंगलुरु जा रहे थे। पुलिस ने कहा कि कुछ अज्ञात लोगों ने कथित रूप से गोली चलाई और एक गोली गाड़ी में लग गई।
मुथप्पा राय की बात करें तो बेंगलुरु के अंडरवर्ल्ड इतिहास में उनका नाम बहुत मशहूर था। अपने आपराधिक अतीत को पीछे छोड़ने का दावा करने से पहले उन्हें कभी शहर के सबसे शक्तिशाली लोगों में से एक माना जाता था। वर्ष 2020 में उनका निधन हो गया।
पीछे की सीट पर गनमैन के साथ बैठे थे रिकी
अभी तक नहीं हुई कोई गिरफ्तारी
अधिकारियों ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और हमलावरों को पकड़ने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और अपराध स्थल के पास सड़क पर होने वाली गतिविधियों पर नज़र रख जा रही है। इसके अलावा रिकी राय के गनमैन और करीबी सहयोगियों से भी पूछताछ होगी। अभी तक पुलिस ने किसी को गिरफ्तार नहीं किया है और गोलीबारी के पीछे की वजह भी नहीं पता चल सका है।