Sonam Raghuvanshi in Jail: पूरे देश को हिलाकर रख देने वाले राजा रघुवंशी मर्डर केस के सभी आरोपी फिलहाल जेल में बंद हैं। इस हत्याकांड में राजा रघुवंशी की पत्नी भी सोनम से पिछले एक महीने से शिलांग जेल में बंद हैं। जेल अधिकारियों का कहना है कि अब तक उनसे कोई भी परिवार का सदस्य मिलने नहीं आया है और ऐसा लगता है कि उन्हें अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है।
किसी कैदी से नहीं करती बात
सोनम अब जेल के माहौल में धीरे-धीरे ढल रही हैं और अन्य महिला कैदियों के साथ सहज हो गई हैं। रिपोर्टों के मुताबिक, वह एक तय डेली रूटीन का पालन करती हैं, हर सुबह समय पर उठती हैं और जेल के नियमों का पालन करती हैं। वह न तो अपने अपराध पर और न ही निजी जिंदगी पर किसी से बात करती हैं। फिलहाल वह दो अन्य महिला कैदियों के साथ जेल वार्डन के कार्यालय के पास एक सेल में रह रही हैं।
शिलांग जेल में कैसे बीत रहा है समय
फिलहाल सोनम रघुवंशी को जेल में कोई विशेष काम नहीं सौंपा गया है, लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही वह सिलाई और अन्य स्किल से जुड़े काम कर रही है। उसके पास टीवी देखने की सुविधा भी है। जेल नियमों के अनुसार उन्हें परिवार से संपर्क करने की अनुमति है, लेकिन अब तक उनके परिवार की ओर से किसी ने उनसे संपर्क नहीं किया है।
सीसीटीवी निगरानी में हैं सोनम
शिलांग जेल में कुल 20 महिला कैदी हैं, जिनमें सोनम दूसरी ऐसी महिला हैं जिन पर हत्या का आरोप है। जेल प्रशासन उनकी गतिविधियों पर लगातार सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रख रहा है और उनके पति की हत्या से जुड़ी जानकारी जुटाने की कोशिश कर रहा है। हालांकि सूत्रों के अनुसार, सोनम इस पूरे मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं।
इस तरह हुई थी गिरफ्तार
इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी 23 मई को अपनी पत्नी सोनम के साथ मेघालय में हनीमून पर गए थे, लेकिन उसी दौरान वे लापता हो गए। कुछ दिनों बाद, 2 जून को, उनका शव पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा इलाके में एक गहरी खाई से बरामद हुआ। राजा ने 11 मई को सोनम से शादी की थी। पुलिस के मुताबिक, इसके बाद सोनम और राज कुशवाहा ने मिलकर तीन शूटर – आकाश राजपूत, विशाल सिंह चौहान और आनंद कुर्मी – को सुपारी देकर राजा की हत्या की योजना बनाई। इस मामले में सोनम, कुशवाहा और तीनों शूटरों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
परिवार ने तोड़ा रिश्ता
सोनम को 7 जून की रात वाराणसी-गाजीपुर हाइवे पर एक ढाबे से पकड़ा गया था। घटना के बाद सोनम के परिवार ने उससे दूरी बना ली है। सोनम के भाई ने मीडिया से कहा कि उनका परिवार अब राजा रघुवंशी के परिवार के साथ है और वे न्याय की मांग कर रहे हैं।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।