SpiceJet Flight: तकनीकी खराबी के कारण बिहार की राजधानी पटना जाने वाला स्पाइसजेट का एक विमान गुरुवार (23 अक्टूबर) सुबह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली लौट आया। उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही विमान में तकनीकी खराबी का शक हुआ। इसके बाद तुरंत पायलट अलर्ट हुआ और उसकी सूझबूझ से विमान को सुरक्षित दिल्ली वापस लाया गया। पायलट की वजह से यात्रियों की जान बाल-बाल बची। फिलहाल, फ्लाइट को जांच के लिए रोक दिया गया है।
