स्टारलिंक की भारत में सेवाएं देने की तैयारी, 3000 रुपए से शुरू हो सकता है अनलिमिटेड डाटा प्लान

देश में स्टारलिंक की सेवाएं अगले 1-2 महीने में शुरू हो सकती हैं। दूसरे देशों की बात करें तो बांग्लादेश में स्टारलिंक का न्यूनतम प्लान 2,900 रुपए का है। यहां कंपनी 3,000 में अनलिमिटेड डाटा दे रही है। वहीं, बांग्लादेश में स्टारलिंक डिवाइस की कीमत 33000 हजार रुपए है

अपडेटेड Jun 09, 2025 पर 12:35 PM
Story continues below Advertisement
स्टारलिंक की सेवाओं के जरिए दूरदराज के इलाकों में इंटरनेट की पहुंच संभव होगी

स्टारलिंक को भारत में लाइसेंस मिल चुका है। कंपनी जल्दी ही सेवाओं की शुरुआत करने वाली है। स्टारलिंक कनेक्शन में कौन-कौन से प्लान उपलब्ध होंगे, इसकी क्या कीमत होंगी, ये सब जानकारी देते हुए सीएनबीसी-आवाज़ संवाददाता असीम मनचंदा ने बताया कि स्टारलिंक की भारत में सेवाएं देने की तैयारी है। भारत में इसके डिवाइस की कीमत 33000 रुपये संभव है। इसका अनलिमिटेड डाटा प्लान 3,000 रुपए से शुरू होगा। डिवाइस के साथ 1 महीने का ट्रायल मुफ्त होगा। स्टारलिंक की सेवाओं के जरिए दूरदराज के इलाकों में इंटरनेट की पहुंच संभव होगी।

OMG! मुंबई का ये ऑटो ड्राइवर कमाता है हर महीने 8 लाख रुपए? बिजनेस आइडिया सुन कर कई बड़े कारोबारी भी हैरान

देश में स्टारलिंक की सेवाएं अगले 1-2 महीने में शुरू हो सकती हैं। दूसरे देशों की बात करें तो बांग्लादेश में स्टारलिंक का न्यूनतम प्लान 2,900 रुपए का है। यहां कंपनी 3,000 में अनलिमिटेड डाटा दे रही है। वहीं, बांग्लादेश में स्टारलिंक डिवाइस की कीमत 33000 हजार रुपए है। इसी तरह भूटान में भी डिवाइस की कीमत 33000 रुपए है। भूटान में अनिलिमिडिट डाटा पैक 3,000 रुपए का है।


एलॉन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स को स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस भारत में ऑपरेट करने के लिए टेलीकॉम डिपार्टमेंट का लाइसेंस मिल गया है। अब उसे सिर्फ इंडियन नेशनल स्पेस प्रमोशन एंड ऑथराइजेशन सेंटर यानी, IN-SPACe के अप्रूवल का इंतजार है।

रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी है। स्टारलिंक तीसरी कंपनी है जिसे भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस ऑपरेट करने का लाइसेंस मिला है। इससे पहले वनवेब और रिलायंस जियो को मंजूरी मिली थी। स्टारलिंक 2022 से कोशिश कर रही थी, लेकिन सिक्योरिटी चिंताओं की वजह से देरी हुई। भारत सरकार ने डेटा सिक्योरिटी और कॉल इंटरसेप्शन जैसी शर्तें रखी थीं। स्टारलिंक ने इन शर्तों को माना, और मई 2025 में लेटर ऑफ इंटेंट मिलने के बाद अब लाइसेंस मिल गया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।