Get App

स्टारलिंक की भारत में सेवाएं देने की तैयारी, 3000 रुपए से शुरू हो सकता है अनलिमिटेड डाटा प्लान

देश में स्टारलिंक की सेवाएं अगले 1-2 महीने में शुरू हो सकती हैं। दूसरे देशों की बात करें तो बांग्लादेश में स्टारलिंक का न्यूनतम प्लान 2,900 रुपए का है। यहां कंपनी 3,000 में अनलिमिटेड डाटा दे रही है। वहीं, बांग्लादेश में स्टारलिंक डिवाइस की कीमत 33000 हजार रुपए है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Jun 09, 2025 पर 12:35 PM
स्टारलिंक की भारत में सेवाएं देने की तैयारी, 3000 रुपए से शुरू हो सकता है अनलिमिटेड डाटा प्लान
स्टारलिंक की सेवाओं के जरिए दूरदराज के इलाकों में इंटरनेट की पहुंच संभव होगी

स्टारलिंक को भारत में लाइसेंस मिल चुका है। कंपनी जल्दी ही सेवाओं की शुरुआत करने वाली है। स्टारलिंक कनेक्शन में कौन-कौन से प्लान उपलब्ध होंगे, इसकी क्या कीमत होंगी, ये सब जानकारी देते हुए सीएनबीसी-आवाज़ संवाददाता असीम मनचंदा ने बताया कि स्टारलिंक की भारत में सेवाएं देने की तैयारी है। भारत में इसके डिवाइस की कीमत 33000 रुपये संभव है। इसका अनलिमिटेड डाटा प्लान 3,000 रुपए से शुरू होगा। डिवाइस के साथ 1 महीने का ट्रायल मुफ्त होगा। स्टारलिंक की सेवाओं के जरिए दूरदराज के इलाकों में इंटरनेट की पहुंच संभव होगी।

देश में स्टारलिंक की सेवाएं अगले 1-2 महीने में शुरू हो सकती हैं। दूसरे देशों की बात करें तो बांग्लादेश में स्टारलिंक का न्यूनतम प्लान 2,900 रुपए का है। यहां कंपनी 3,000 में अनलिमिटेड डाटा दे रही है। वहीं, बांग्लादेश में स्टारलिंक डिवाइस की कीमत 33000 हजार रुपए है। इसी तरह भूटान में भी डिवाइस की कीमत 33000 रुपए है। भूटान में अनिलिमिडिट डाटा पैक 3,000 रुपए का है।

एलॉन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स को स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस भारत में ऑपरेट करने के लिए टेलीकॉम डिपार्टमेंट का लाइसेंस मिल गया है। अब उसे सिर्फ इंडियन नेशनल स्पेस प्रमोशन एंड ऑथराइजेशन सेंटर यानी, IN-SPACe के अप्रूवल का इंतजार है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें