Get App

Stray Dogs News: दिल्ली में नहीं है एक भी डॉग शेल्टर होम! आखिर कहां रखे जाएंगे लाखों आवारा कुत्ते? SC के आदेश के बाद टेंशन में अधिकारी

Stray Dogs News: दिल्ली में आधिकारिक तौर पर कुत्तों को समर्पित कोई डॉग शेल्टर होम नहीं है। साथ ही राजधानी में केवल 20 नसबंदी केंद्र हैं, जिनकी संयुक्त क्षमता एक समय में लगभग 2,500 कुत्तों का ऑपरेशन करने की है। उनकी आबादी को नियंत्रित करने के लिए आवारा कुत्तों की कम से कम 70 फीसदी आबादी की नसबंदी करनी होगी

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Aug 11, 2025 पर 7:41 PM
Stray Dogs News: दिल्ली में नहीं है एक भी डॉग शेल्टर होम! आखिर कहां रखे जाएंगे लाखों आवारा कुत्ते? SC के आदेश के बाद टेंशन में अधिकारी
Stray Dogs News: शीर्ष अदालत ने कहा है कि आवारा कुत्ते सड़कों पर वापस नहीं आने चाहिए

Stray Dogs News: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार (11 अगस्त) को नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के इलाकों से सभी आवारा कुत्तों को उठाएं और नसबंदी करके उन्हें स्थाई डॉग शेल्टर होम में रखें। शीर्ष अदालत ने यह भी कहा कि कुत्ते सड़कों पर वापस नहीं आने चाहिए। पशु प्रेमियों को फटकार लगाते हुए कोर्ट ने उनसे पूछा कि क्या वे रेबीज के शिकार हुए बच्चों को वापस ला पाएंगेइसके साथ ही शीर्ष अदालत ने दिल्ली-NCR की गलियों से सभी आवारा कुत्तों को हटाने का निर्देश दिया।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि दिल्ली नगर निगम और सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कैसे करेगी। 'इंडिया टुडे' के अनुसार, दिल्ली में आधिकारिक तौर पर कुत्तों को समर्पित कोई डॉग शेल्टर होम नहीं है। साथ ही राजधानी में केवल 20 नसबंदी केंद्र हैं, जिनकी संयुक्त क्षमता एक समय में लगभग 2,500 कुत्तों का ऑपरेशन करने की है। सूत्रों ने 'इंडिया टुडे' को बताया कि आबादी को नियंत्रित करने के लिए आवारा कुत्तों की कम से कम 70 फीसदी आबादी की नसबंदी करनी होगी। लेकिन मौजूदा सुविधाओं के कारण यह लक्ष्य पूरा होना मुश्किल है।

सिर्फ दिल्ली में आवारा कुत्तों की अनुमानित आबादी लगभग 6 लाख है। इस संख्या को कम करने के लिए, हर साल 4.5 लाख कुत्तों की नसबंदी करनी होगी। सूत्रों ने बताया वेबसाइट को बताया कि मौजूदा क्षमता के साथ सालाना केवल करीब 1.25 लाख कुत्तों की ही नसबंदी की जा सकती है।

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश

सब समाचार

+ और भी पढ़ें