Delhi AQI Today: शनिवार को दिल्ली के लोगों की सुबह सुहावने सर्द मौसम के साथ हुई। सुबह 7 बजे तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने सुबह के समय हल्की से मध्यम धुंध छाए रहने का अनुमान लगाया है और बारिश की कोई संभावना नहीं है। 7 फरवरी को औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 214 दर्ज किया गया, जो एक दिन पहले के 220 AQI से थोड़ा बेहतर है।
