Get App

'मुंह खोला तो सामने आ जाएगा दीदी-भतीजे ने कितना खाया!' सुकांता मजमूदर ने कोयला घोटाले को लेकर TMC पर किया हमला

इसके साथ ही सुकांता मजमूदर ने आगामी चुनाव को लेकर बड़ी मांग रखी। उन्होंने कहा कि बीजेपी की सिर्फ एक ही मांग है, राज्य के हर मतदान केंद्र पर केंद्रीय सुरक्षा बल की तैनाती हो। उन्होंने कहा, "चुनाव दो राउंड में हों या तीन राउंड, हमें फर्क नहीं पड़ता। जितने राउंड हों, हर बूथ पर सेंट्रल फोर्स चाहिए। तभी निष्पक्ष चुनाव संभव है

Suresh Kumarअपडेटेड Feb 14, 2026 पर 6:42 PM
'मुंह खोला तो सामने आ जाएगा दीदी-भतीजे ने कितना खाया!' सुकांता मजमूदर ने कोयला घोटाले को लेकर TMC पर किया हमला
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नज़दीक आ रहे हैं, सियासी बयानबाज़ी तेज होती जा रही है।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नज़दीक आ रहे हैं, सियासी बयानबाज़ी तेज होती जा रही है। इसी बीच शनिवार (14 फरवरी) को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष सुकांता मजमूदर ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है।

शनिवार को मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने TMC को निशाने पर लेते हुए कहा, "एक ज़माने में CPM कहा करती थी। लाला, बंगाल छोड़ दो। अब तृणमूल कह रही है, लाला, बंगाल छोड़ दो। क्योंकि, अगर लाला ने मुंह खोल दिया, तो पता चल जाएगा कि किसने कितना कोयला खाया है, भतीजे ने कितना खाया है और दीदी ने कितना खाया है।" उन्होंने सीधे तौर पर कोयला तस्करी गिरोह की ओर इशारा करते हुए दावा किया कि इस पूरे नेटवर्क के पास कई बड़े नेताओं की 'सीक्रेट जानकारी' है।

इसके साथ ही सुकांता मजमूदर ने आगामी चुनाव को लेकर बड़ी मांग रखी। उन्होंने कहा कि बीजेपी की सिर्फ एक ही मांग है, राज्य के हर मतदान केंद्र पर केंद्रीय सुरक्षा बल की तैनाती हो। उन्होंने कहा, "चुनाव दो राउंड में हों या तीन राउंड, हमें फर्क नहीं पड़ता। जितने राउंड हों, हर बूथ पर सेंट्रल फोर्स चाहिए। तभी निष्पक्ष चुनाव संभव है।"

वहीं, उन्होंने SIR प्रक्रिया को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि स्वरूपनगर जैसे इलाकों में बड़ी संख्या में वैध वोटरों के नाम सूची से छूट गए हैं। उनका कहना है कि यह लोकतंत्र के लिए खतरनाक संकेत है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें