Get App

Sunetra Pawar: महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम क्यों बनीं सुनेत्रा पवार? NCP मर्जर की खबरों के बीच इस वजह से लिया फैसला

Sunetra Pawar: सुनेत्रा पवार शनिवार (31 जनवरी) को शाम पांच बजे लोक भवन में अपने दिवंगत पति और पार्टी प्रमुख अजित पवार के स्थान पर महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। NCP सूत्रों के अनुसार, डिप्टी CM अजित पवार की मौत के बाद सुनेत्रा को लगा कि पार्टी प्रमुख के तौर पर अपने पति के विजन को आगे बढ़ाना उनकी जिम्मेदारी है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jan 31, 2026 पर 5:24 PM
Sunetra Pawar: महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम क्यों बनीं सुनेत्रा पवार? NCP मर्जर की खबरों के बीच इस वजह से लिया फैसला
सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बन गईं हैं।

Sunetra Pawar: राज्यसभा सदस्य सुनेत्रा पवार को उनके पति एवं दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के तीन दिन बाद शनिवार (31 जनवरी) को महाराष्ट्र में सर्वसम्मति से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के विधायक दल की नेता चुना गया। इसके बाद सुनेत्रा पवार को आज (31 जनवरी) राज्य की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई। इससे पहले NCP विधायक दल की नेता के रूप में सुनेत्रा पवार के नाम का प्रस्ताव वरिष्ठ नेता दिलीप वालसे पाटिल ने किया। जबकि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल ने इसका समर्थन किया।

बारामती में 28 जनवरी को हुई एक विमान दुर्घटना में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली 'महायुति' सरकार में उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री रहे अजित पवार और चार अन्य लोगों की मौत हो गई। बैठक के दौरान सुनेत्रा पवार ने अपने दिवंगत पति की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। उनके छोटे बेटे जय भी इस अवसर पर मौजूद थे। विधान भवन परिसर में प्रवेश करते समय कई मंत्री और विधायक भावुक दिखाई दिए।

लोक भवन ने पुष्टि की है कि सुनेत्रा पवार का शपथ ग्रहण समारोह मुंबई में शाम पांच बजे आयोजित किया गया। सुनेत्रा पवार ने साल 2024 में बारामती से लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। उन्हें अपनी ननद और NCP (SP) की मौजूदा सांसद सुप्रिया सुले से पराजय का सामना करना पड़ा था। इसके बाद सुनेत्रा पवार राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुईं।

5 बजे लेंगी सीएम पद की शपथ

सब समाचार

+ और भी पढ़ें