Sunjay Kapur Inheritance Dispute: दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर की संपत्ति को लेकर छिड़ी कानूनी जंग अब एक बेहद कड़वे मोड़ पर आ गई है। संजय कपूर की 80 वर्षीय मां, रानी कपूर ने अपनी बहू प्रिया कपूर सचदेव के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में एक नया सिविल सूट दायर किया है। रानी कपूर ने इस विवाद में 'विश्वास के साथ धोखाधड़ी' और अपने बेटे को 'गुमराह' करने जैसे कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
